लाइव न्यूज़ :

पर्यटन क्षेत्र के लिए वित्तीय मदद की घोषणा, पांच लाख पर्यटको को मुफ्त वीजा देगी सरकार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून सरकार ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित पर्यटन क्षेत्र को उबारने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। इन उपायों के तहत सरकार ने भारत आने वाले पांच लाख पर्यटकों को मुफ्त वीजा देने का फैसला किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को इन उपायों की घोषणा करते हुए 11,000 पंजीकृत पर्यटक गाइड, यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र के अंशधारकों को वित्तीय समर्थन देने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए वीजा फिर शुरू होने के बाद पहले पांच लाख पर्यटकों को नि:शुल्क वीजा जारी किया जाएगा। इससे सरकार पर 100 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

यह योजना 31 मार्च, 2022 या पांच लाख वीजा का लक्ष्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, जारी रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे छोटी अवधि के लिए भारत आने वाले पर्यटक उत्साहित होंगे।

सरकार ने अपनी देनदारियों को निपटाने या महामारी से प्रभावित कारोबार को फिर शुरू करने के लिए पर्यटन क्षेत्र के लोगों को कार्यशील पूंजी या व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के अंशधारको को 10 लाख रुपये तक कर्ज 100 प्रतिशत गारंटी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। पंजीकृत टूरिस्ट गाइड को एक लाख रुपये का कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा।

सीतारमण ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए 23,220 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके तहत लघु अवधि के लिए आपात स्तर की तैयारियां की जाएंगी। इसमें विशेष रूप से बच्चों/बाल चिकित्सा/बच्चों के लिए बिस्तर पर जोर रहेगा।

वित्त मंत्री द्वारा सोमवार को आर्थिक पुनरुद्धार के लिए कई उपायों की घोषणा की गई। इन्हीं के तहत पर्यटन क्षेत्र के लिए भी उपाय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा