लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री ने वित्तीय विसंगतियों के लिए सीएफएमसी को दोषी ठहराया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:46 IST

Open in App

अमरावती, 13 जुलाई आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के खातों में बड़े पैमाने पर विसंगतियों के लिए व्यापक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (सीएफएमसी) दोषी है, जिसका इस्तेमाल राज्य सरकार अपने भुगतान करने के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीएफएमएस और उसकी प्रोग्रामिंग में कई खामियां हैं।’’ यह प्रणाली पिछली तेलुगु देशम सरकार द्वारा शुरू की गई थी।

वित्त मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सीएफएमएस को व्यवस्थित करने में एक और साल लगेगा।

लोक लेखा समिति के अध्यक्ष पय्यावुला केशव ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राज्य के वित्त विभाग का पूरी तरह ऑडिट कराने के लिए अनुरोध किया है, क्योंकि 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम का कोई हिसाब नहीं है। बुग्गना इस पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। केशव ने राज्यपाल को बताया था कि 2019-21 के बीच 41,043 करोड़ रुपये का हिसाब किताब नहीं मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम