लाइव न्यूज़ :

आनंद महिंद्रा का स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देने का वादा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कंपनी की आगामी एसयूवी एक्सयूवी700 उपहार में देने का वादा किया है। चोपड़ा के पदक जीतने के कुछ देर बाद ही महिंद्रा ने यह घोषणा की।

ट्विटर पर एक फॉलोअर ने महिंद्रा से चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देने के लिए कहा, जिसके बाद महिंद्रा ने लिखा, "हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।"

उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर और सीईओ (ऑटोमोटिव डिविजन) विजय नाकरा को टैग करते हुए उनसे "नीरज के लिए एक एसयूवी तैयार रखने" को कहा।

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा आज भारत के लिए ओलंपिक में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल