लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों के कलपुर्जों बनाने के लिए आनंद समूह और मैंडो कॉर्प ने मिलाया हाथ

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 जुलाई ऑटो कलपुर्जों बनाने वाले आनंद समूह ने मंगलवार को कहा कि देश में बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को देखते हुए उसने दक्षिण कोरियाई कंपनी मैंडो कॉर्पोरेशन के साथ हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियों ने देश में अपना दूसरा संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए अपने तालमेल, क्षमता और अनुभव को साझा करने का निर्णय किया है। आनंद मैंडो ई मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड दो और तिपहिया वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के कलपुर्जो का निर्माण और विपणन करेगी।

समझौते के अनुसार इस संयुक्त उद्यम में आनंद समूह 40 प्रतिशत और मैंडो 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी। दोनों कंपनियों ने इससे पहले 1997 में मैंडो ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (मेल) की स्थापना करने के लिए समझौता किया था। जो ब्रेक प्रणाली का निर्माण करती है।

आनंद समूह की कार्यकारी अध्यक्ष अंजलि सिंह ने कहा, ‘‘मुझे विशवास है कि यह साझेदारी लंबे समय की रहेगी ताकि भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए सफलतापूर्वक कुशल उत्पाद और प्रणाली तैयार की जा सके।’’

इस संयुक्त विनिर्माण केंद्र को राजस्थान में लगाया जा सकता है जिससे 350 से 450 लोगों के लिए रोजगार पैदा होगा। इस केंद्र के लिए तीन साल की अवधि में 50 करोड़ रुपये से अधिक पूंजी निवेश की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?