लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन की पहली तिमाही के परिणाम के बाद कमजोर स्थिति को लेकर विश्लेषकों ने आगाह किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त बाजार पर नजर रखने वाले विश्लेषकों ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) की पहली तिमाही के परिणाम के बाद उसकी कमजोर स्थिति को लेकर आगाह किया है। पहली तिमाही के परिणाम से कंपनी के उपयोगकर्ताओं की संख्या में गिरावट, प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में कमी, बिगड़ते नकदी प्रवाह एवं बही खाते संबंधी चिंताएं बढ़ने का संकेत मिलता है।

कई विश्लेषकों ने कहा है कि आगामी भुगतान दायित्वों के बीच कंपनी की व्यवहार्यता के लिए सरकारी या नियामकीय मदद काफी 'महत्व' रखती है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने नोट में कहा कि उसे "वीआईएल के लिए ऊंचा जोखिम और काफी चिंता" दिख रही है और बढ़ती अनिश्चितताओं के मद्देनजर, उसने वीआईएल के अनुमानों, रेटिंग और लक्ष्य मूल्य को आगे स्थिति स्पष्ट होने तक समीक्षा के तहत रखा है।

उसने तेजी से बिगड़ते नकदी प्रवाह और बढ़ती देनदारियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा, "हमारा मानना ​​है कि मौजूदा परिचालन से आगामी भुगतान दायित्वों के पूरा होने की संभावना नहीं है, और डिफॉल्ट के जोखिम से इंकार नहीं किया जा सकता है, बहुप्रतीक्षित टैरिफ वृद्धि और पूंजी प्रवाह अपर्याप्त है।"

बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि परिणाम से पता चलता है कि वोडाफोन आइडिया को संरचनात्मक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

उसने कहा, "जब तक सरकार मदद के लिए कदम नहीं उठाती, हमें भारत में दो दूरसंचार कंपनियों वाला बाजार बनने का जोखिम दिखता है।"

लॉकडाउन और स्टोर के कामकाज के सीमित समय के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वोडाफोन आइडिया ने 1.24 करोड़ उपयोगकर्ता गंवा दिए। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में भी उसने 20 लाख उपयोगकर्ता गंवाये थे।यूबीएस ने कहा कि वीआईएल के पहली तिमाही के परिणाम अनुमान से नीचे हैं। इन पर कोविड- 19 का गहरा असर रहा है। वह लगातार बाजार हिस्सा गंवा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत