लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल पर जून में हर दिन औसतन 1,092 पंजीकरण

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया तेज होने के साथ दिल्ली सरकार के रोजगार बाजार पोर्टल पर रोजगार तलाश रहे लोगों ने बड़ी संख्या में पंजीकरण कराया है।

दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि जून के महीने में हर जिन पोर्टल पर करीब 300 नौकरियों का विज्ञापन डाला गया जबकि इस दौरान हर दिन औसतन 1,092 लोगों ने पंजीकरण कराया।

इसमें कहा गया, "पोर्टल पर इस साल एक जून से 30 जून के बीच नौकरियां तलाश रहे कुल 34,212 लोगों ने पंजीकरण कराया जबकि 9,522 नयी रिक्तियों के लिए विज्ञापन डाले गए। इसके अलावा व्हाट्सऐप, फोन कॉल और नियोक्ताओं को सीधे आवेदन के जरिए नौकरियों के इच्छुक लोगों एवं नियोक्ताओं के हर दिन 2,500 संपर्क बने।"

बयान के मुताबिक जून महीने में नौकरियों के इच्छुक लोगों एवं नियोक्ताओं के बीच कुल 75,000 संपर्क बने।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित हुए नौकरी के इच्छुक लोगों और नियोक्ताओं को आपस में जोड़ने के लिए पिछले साल रोजगार बाजार पोर्टल शुरू किया था। यह पोर्टल jobs.delhi.gov.in पर उपलब्ध है।

उपमुख्यमंत्री और रोजगार मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "रोजगार बाजार सभी वर्गों के लिए एक एकल पोर्टल साबित हुआ है। इनमें सूक्ष्म उद्यमों से लेकर, खानसामे, दर्जी, टेक्नीशियन तलाश रहे फुटकर विक्रेता, अकाउंटेंट/वेब डिजाइनर/बिक्री एवं विपणन कर्मियों की तलाश कर रहे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और कर्मचारी की तलाश कर रहे अस्पताल तक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?