लाइव न्यूज़ :

एमी ऑर्गेनिक्स के शेयर 49 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए

By भाषा | Updated: September 14, 2021 11:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर स्पेशलिटी केमिकल्स निर्माता एमी ऑर्गेनिक्स लि. के शेयर 610 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 49 प्रतिशत से अधिक के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। आईपीओ खुलने पर कंपनी के शेयर 610 रुपये पर जारी हुए थे।

कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर अपने निर्गम मूल्य से 47.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 902 रुपये पर पर्दापण किया। इसके बाद यह 52.29 प्रतिशत उछलकर 929 रुपये पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई में, शेयर 49.18 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 910 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

इस महीने की शुरुआत में एमी ऑर्गेनिक्स के 569.63 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 64.54 गुना ज्यादा आवेदन मिले थे।

आईपीओ के तहत कीमत 603-610 रुपये प्रति शेयर रखी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?