लाइव न्यूज़ :

एम्फी ने म्यूचुअल फंड वितरकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर से शुरू किया

By भाषा | Updated: May 4, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली चार मई एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने मंगलवार को कहा कि म्यूचुअल फंड वितरकों को नया एम्फी पंजीकरण नंबर (एआरएन) और कर्मचारी विशिष्ट पहचान संख्या (ईयूआईएन) जारी करने के लिए उसने ऑनलाइन पंजीकरण को फिर से शुरू कर दिया है।

एम्फी ने एक बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण देश के कई हिस्सों में जारी लॉकडाउन की स्थिति के बीच ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा शुरू करने से एआरएन और ईयूआईएन के नए आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी।

एम्फी ने कहा कि उसने एआरएन और ईयूआईएन को आधार कार्ड और वन टाइम पिन यानी ओटीपी के जरिये जारी करने के लिये वेबसाइट पर पेपरलेस ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से शुरू किया है।

एम्फी के मुख्य कार्यकारी एनएस वेंकटेश ने कहा, ’’एम्फी में हम टेक्नोलॉजी को एक सहायता के रूप में देखते हैं जो वितरकों या उनके कर्मचारियों द्वारा सांसारिक कार्यों पर खर्च किए गए समय को कम करता है, जिससे वे अपने ग्राहकों की मदद करने के लिए अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकें। हम अपने सभी वितरण वर्ग से इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह करते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि एम्फी ने वर्ष 2017 में आधार कार्ड के माध्यम से एआरएन और ईयूआईएन नंबर का आवेदन करने के लिए पूरी तरह से एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की थी। हालांकि, आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर वर्ष 2018 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इस सुविधा को वापस ले लिया गया था।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ से हालांकि बाद में आधार कार्ड आधारित प्रमाणीकरण सेवा के साथ-साथ ई-केवायसी और ओटीपी का उपयोग कर अनुमति देने के बाद एम्फी ने दोबारा पंजीकरण की इस सुविधा को शुरू कर दिया है।

एम्फी को अगस्त 1995 में एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में शामिल किया गया था। वर्तमान में बाजार नियामक सेबी के साथ पंजीकृत 44 परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियां इसके सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम