लाइव न्यूज़ :

एएमओ मोबिलिटी विस्तार के लिए तीन साल में 1,500 करोड़ रुपये जुटाएगी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप एएमओ मोबिलिटी ने अगले तीन साल के दौरान विस्तार के लिए 20 करोड़ डॉलर या करीब 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

कंपनी के संस्थापक सुशांत कुमार ने कहा कि हमारा इरादा 2025 तक अपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया उत्पादन क्षमता को पांच लाख इकाई पर पहुंचाने का है।

कंपनी हाई-स्पीड और लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर मसलन जॉन्टी, फिएस्टी, इन्सपायरर और स्पिन की बिक्री करती है। कंपनी अभी अपने उत्तर प्रदेश के नोएडा कारखाने में प्रति माह 2,000 इकाइयों का उत्पादन कर रही है।

कुमार ने कहा, ‘‘हमारी अगले तीन साल में 20 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना है।’’

इस राशि का इस्तेमाल विभिन्न कारोबारी गतिविधियों के लिए किया जाएगा। साथ ही कंपनी इस राशि के जरिये अपनी मौजूदा उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी और नए उत्पादों का विकास करेगी।

कुमार ने कहा, ‘‘अभी हम मासिक आधार पर 2,000 इकाइयों का उत्पादन कर रहे हैं। हम इस वित्त वर्ष में कम से कम एक लाख इकाइयों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। 2025 तक हमारा सालाना आधार पर पांच लाख इकाइयों के उत्पादन का लक्ष्य है।’’

उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी हाई-स्पीड और लो-स्पीड दोनों में कम से कम तीन से चार नए उत्पाद पेश करेगी। ‘‘अभी हमारा ध्यान लिथियम आयन बैटरी वाले हाई-स्पीड उत्पादों पर है जिनकी अच्छी मांग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस