लाइव न्यूज़ :

एएमएनएस इंडिया की पीएलआई के तहत विशेष इस्पात के विनिर्माण की योजना

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर इस्पात विनिर्माता एएमएनएस इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) रंजन धर ने कहा है कि कंपनी उत्पाद आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत विशेष इस्पात (स्पेशियल्टी) के विनिर्माण की योजना बना रही है।

केंद्र सरकार ने 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को 22 अक्टूबर, 2021 को अधिसूचित किया था।

इस योजना का मकसद भारत में विशेष किस्म के इस्पात के उत्पादन को बढ़ावा देना है, और रोजगार के अवसर पैदा करना है। इसके तहत 40,000 करोड़ रुपये का नया निवेश आने और 5.25 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

धर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, हमने क्षमता विस्तार कार्यक्रम की योजना बनाई है। पीएलआई योजना निश्चित रूप से इसे बढ़ावा और दिशा देती है।’’ उनसे पूछा गया था कि क्या कंपनी इस योजना का लाभ उठाएगी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल एएमएनएस इंडिया अत्यधिक सुदृढ़ और लेपित (कोटेड) इस्पात के विनिर्माण की तैयारी कर रही है। साथ ही वह अन्य श्रेणियों में भी विस्तार कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित