लाइव न्यूज़ :

एमजन्कशन असम में चाय की विशेष ई-नीलामी आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:03 IST

Open in App

गुवाहाटी, 19 जून असम की कुछ सबसे प्रीमियम चाय सोमवार को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस की विशेष नीलामी में नीलाम की जायेगी। नीलमी एमजन्कशन सर्विसेज लिमिटेड द्वारा जोरहाट स्थित अपने ई-मार्केटप्लेस में आयोजित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यह पहला मौका है जब कि टाटा स्टील और सेल की बराबर की भागीदारी वाला संयुक्त उद्यम एमजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड असम में चाय की विशेष ई-नीलामी का आयोजन कर रहा है। एमजंक्शन देश में व्यापारियों को इलेट्रानिक मंच पर खरीद बक्री की सुविधा उपलब्ध काराने वाला एक प्रमुख बी2बी मंच है।

इस ई-नीलामी में पेश की जाने वाली चाय में अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के मौके पर भारतीय चाय बोर्ड द्वारा निर्धारित सर्वोत्तम चाय शामिल होंगी।

चाय बोर्ड के एक विशेष प्रयास के तहत, चाय की पत्तियों की तुड़ाई अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस पर की जाती है और इसके बाद जून में इन चायों की विशेष नीलामी की जाती है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अपनी पहली ई-नीलामी के लिए, जोरहाट स्थित एमजंक्शन के केंद्र को असम की कुछ बेहतरीन सीटीसी / ग्रीन और ऑर्थोडॉक्स चाय प्राप्त हुए हैं। इसमें हुखमल, मुक्ताबाड़ी, ऐदोबाड़ी, रंगलिटिंग, नारायणपुर, दिरोइबाम, लंकाशी, दुर्गापुर, कथोनिबाड़ी, अरिन और पभोजन की चाय हैं।’’

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने कहा, ‘‘ छोटे उत्पादकों और छोटे खरीदारों सहित सभी अंशधारकों पर महामारी के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह पहल निश्चित रूप से चाय उद्योग के जज्बे को बढ़ाने में अपना योगदान देगा।’’

इस चाय ई-मार्केटप्लेस पर लगभग 300 अंशधारक, जिनमें प्रमुख चाय खरीदार और विक्रेता शामिल हैं, पंजीकृत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम