लाइव न्यूज़ :

अमिताभ चौधरी एक्सिस बैंक के नये एमडी-सीईओ, एक जनवरी से संभालेंगे पदभार

By भाषा | Updated: September 8, 2018 21:09 IST

चौधरी इस समय एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ हैं। वह शिखा शर्मा की जगह लेंगे, जो 31 दिसंबर 2018 को अपना पद छो़ड़ रही हैं। चौधरी 2010 से एचडीएफसी लाइफ से जुड़े हैं।

Open in App

नई दिल्ली, आठ सितंबरः एक्सिस बैंक ने अमिताभ चौधरी को तीन वर्ष के लिये प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्त एक जनवरी 2019 से प्रभावी होगी। देश के इस तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चौधरी इस समय एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एमडी और सीईओ हैं। वह शिखा शर्मा की जगह लेंगे, जो 31 दिसंबर 2018 को अपना पद छो़ड़ रही हैं। चौधरी 2010 से एचडीएफसी लाइफ से जुड़े हैं।

एक्सिस बैंक ने बंबई शेयर बाजार को बताया, "बैंक के निदेशक मंडल ने आज आयोजित बैठक में अमिताभ चौधरी को एमडी और सीईओ नियुक्त करने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी का उल्लेख किया है। यह नियुक्ति एक जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2021 तक प्रभावी रहेगी।" 

चौधरी ने कहा, "संस्थान का नेतृत्व करने का अधिकार और सम्मान देने के लिए मैं आरबीआई और एक्सिस बैंक के निदेशक मंडल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।" एक्सिस बैंक ने अप्रैल में शिखा शर्मा ने अपने 3 साल के कार्यकाल को घटाकर 7 महीने करने के लिए कहा था जिसे निदेशक मंडल ने मान लिया था।

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम