लाइव न्यूज़ :

अमित शाह को उम्मीद, अगली तिमाही में सकारात्मक रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:35 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उम्मीद जताई है कि अगली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सकारात्मक रहेगी। चालू वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।

शाह ने अहमदाबाद में वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये सड़क के ऊपर दो पुलों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए उन्होंने पैकेज की भी घोषणा की है।

उन्होंने महामारी के दौरान देश में रिकॉर्ड प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह के लिए भी मोदी की सराहना की।

शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्रभाई ने कोविड-19 महामारी के दौरान के समय का इस्तेमाल नीति तैयार करने के लिए किया है। उन्होंने इसके अर्थव्यवस्था पर दीर्घावधि के प्रभाव का विशेष ध्यान रखा है।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने एक सेकंड गंवाए बिना कृषि क्षेत्र, बिजली, औद्योगिक नीति आदि के लिए सुधारों पर काम किया है, ताकि विकास की रफ्तार को कायम रखा जा सके।’’

शाह ने कहा कि मोदी ने गरीब लोगों के कल्याण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज भी दिया है।

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ताजा जीडीपी आंकड़ों को देखें, तो हम सिर्फ छह प्रतिशत पीछे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर सकारात्मक रहेगी।’’

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से चालू वित्त वर्ष ही पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल घरेलू उत्पाद में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में यह गिरावट कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गई है।

शाह ने कहा कि जहां तक एफडीआई का सवाल है, कोविड-19 के दौर में देश में सबसे ज्यादा एफडीआई आया है। देश को नवंबर में रिकॉर्ड एफआईआई निवेश मिला है। शाह ने औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रगति के लिए गुजरात की भी प्रशंसा की। शाह ने विकास की परियोजनाओं के लिए गुजरात सरकार को केंद्र की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया।

उन्होंने मोदी द्वारा शुरू की गई विकास की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद गुजरात में बुनियादी ढांचा विकास की रफ्तार कायम है। इसके लिए गुजरात बधाई का पात्र है।

इस मौके पर रूपाणी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान गुजरात में 15,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास की रफ्तार को प्रभावित नहीं होने दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?