लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच डीजीसीए ने कहा, '17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें'

By भाषा | Updated: May 2, 2020 18:44 IST

पहले बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी लेकिन बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि को और बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना वायरस से देश में अभी तक 37,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

नयी दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को कहा कि देश भर में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें 17 मई की मध्यरात्रि तक निलंबित रहेंगी। डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा, "यह दोहराया जाता है कि विदेशी और घरेलू विमानन कंपनियों को भारत से दूसरे देश या दूसरे देश से भारत के लिए तथा भारत में घरेलू उड़ानों के के परिचालन को पुन: शुरू करने के बारे में उन्हें उचित समय पर सूचित किया जाएगा।"

कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिये देश भर में 25 मार्च से लॉकडाउन (बंद) लागू है। बंद की अवधि में सभी वाणिज्यिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं। पहले बंद की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी लेकिन बाद में इसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बंद की अवधि को और बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया।

हालांकि, कार्गो उड़ानों, चिकित्सकीय जरूरतों संबंधी उड़ानों और डीजीसीए से स्वीकृत विशेष उड़ानों को संचालित करने की अनुमति है। कोरोना वायरस से देश में अभी तक 37,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है।

यात्री ट्रेनों का 17 मई तक परिचालन बंद, राज्यों के अनुरोध पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

रेलवे ने घोषणा की है कि देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाये जाने के फैसले को देखते हुए अब सभी यात्री ट्रेनों को 17 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दौरान न तो कोई यात्री ट्रेन चलेगी और न ही किसी प्रकार के रेलवे टिकट जारी किये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान स्टेशन पर किसी यात्री को आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष यात्री ट्रेनें केवल राज्य सरकारों के अनुरोध पर चलायी जायेंगी और इसके लिए यदि किसी को यात्रा करनी है तो संबद्ध राज्यों से संपर्क करना होगा।

विशेष ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जिनकी सूची संबद्ध राज्य के अधिकारियों की ओर से आयेगी और इसके लिए पंजीकरण भी राज्यों के अधिकारी करेंगे। इन ट्रेनों के लिए भी रेलवे कोई टिकट नहीं जारी कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि आगे जब यात्री ट्रेनों की सेवा पुनः प्रारंभ की जायेगी तो इसकी सूचना दी जायेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?