लाइव न्यूज़ :

ईंधन की कमी के बीच प्रह्ललाद जोशी कोयला संपन्न राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड के दौरे पर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर देश के बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी के बीच कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी बुधवार से कोयला संपन्न राज्यों झारखंड और छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

एक अधिकारी के अनुसार, मंत्री बुधवार को कोल इंडिया की इकाई साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की छत्तीसगढ़ में तीन खदानों- गेवरा, दीपका और कुसमुंडा का दौरा करेंगे और उनका जायजा लेंगे। जोशी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बैठक भी करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि मंत्री बृहस्पतिवार को कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे और सीसीएल की अशोक खदान का दौरा करेंगे।

जोशी ने मंगलवार को कहा था कि सरकार बिजली उत्पादकों की कोयले की मांग को पूरा करने के लिए पूरे प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा था कि कोयले की आपूर्ति को वर्तमान में प्रति दिन 19.5 लाख टन से बढ़ाकर 20 लाख टन प्रतिदिन करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ।

मंत्री ने सभी हितधारकों को बिजली उत्पादन के लिए आवश्यक कोयले की आपूर्ति का आश्वासन दिया था।

सीआईएल ने पहले कहा था कि वह जहां तक ​​संभव हो मांग-आपूर्ति के अंतर को पाटने के अपने सभी प्रयास कर रही है।

कोल इंडिया का घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस