अमेरिकी बन्दूक निर्माता कोल्ट ने चेक कंपनी को खरीदा

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:02 IST2021-02-12T21:02:41+5:302021-02-12T21:02:41+5:30

American gun manufacturer Colt bought Czech company | अमेरिकी बन्दूक निर्माता कोल्ट ने चेक कंपनी को खरीदा

अमेरिकी बन्दूक निर्माता कोल्ट ने चेक कंपनी को खरीदा

प्राग, 12 फरवरी (एपी) चेकोस्लावाकिया की आग्नेयास्त्र विनिर्माता कंपनी सेस्का जर्बोजोवका ने अमेरिकी बंदूक निर्माता कंपनी कोल्ट का अधिग्रहण करने का करार किया है। अमेरिकी बंदूक निर्माता कंपनी ने 19 वीं शताब्दी में रिवाल्वर विकसित करने में मदद की थी और तब से अमेरिका और अन्य देशों में सशस्त्र बलों को आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करती रही है।

सेस्का जर्बोजोवका समूह एसई ने शुक्रवार को कहा कि वह कोल्ट मैनुफैक्चरिंग कंपनी एलएलसी और इसकी कनाडा की सहायक कंपनी, कोल्ट कनाडा कार्प की मूल कंपनी कोल्ट होल्डिंग कंपनी एलएलसी में उसके सभी शेयरों को खरीद लिया है।

यह सौदा 22 करोड़ डॉलर का हुआ है । चेक कंपनी ने कहा कि उसे 2021 की दूसरी तिमाही में इस पूरे लेनदेन के पूरा होने की उम्मीद है।

इस चेक कंपनी के चेक गणराज्य, अमेरिका और जर्मनी में कुल 1,650 कर्मचारी कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: American gun manufacturer Colt bought Czech company

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे