लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह में अमेरिकी कंपनी ने किया 1.87 अरब डॉलर का निवेश, 48 घंटे में गौतम अडानी की नेटवर्थ 4.7 अरब डॉलर बढ़ी

By शिवेंद्र राय | Updated: March 3, 2023 20:23 IST

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी की गई दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बीते 48 घंटे में गौतम अडानी की नेटवर्थ 4.7 अरब डॉलर बढ़ी है। उनकी कई कंपनियों के शेयरों के भाव में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब गौतम अडानी की कुल संपत्ति 44.7 अरब डॉलर हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह में अमेरिकी कंपनी ने किया बड़ा निवेशजीक्यूजी पार्टनर्स ने 1.87 अरब डॉलर का निवेश कियाबीते 48 घंटे में गौतम अडानी की नेटवर्थ 4.7 अरब डॉलर बढ़ी

नई दिल्ली: वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कई तरह के आरोपों का सामना कर रहे अडानी समूह मे अमेरिकी कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने बड़ा निवेश किया है। इस निवेश की जानकारी अडानी समूह की तरफ से ही दी गई है। बताया गया है कि अमेरिकी एसेट मैनेजमेंट फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी समूह की चार कंपनियों में 1.87 अरब डॉलर का निवेश किया है।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद किसी कंपनी का अडानी समूह में यह पहला बड़ा निवेश है। इसकी जानकारी देते हुए अदानी समूह के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि अडानी समूह जीक्यूजी को एक रणनीतिक निवेशक के रूप में देखता है। उन्होंने आगे कहा, "ये निवेश इस बात को रेखांकित करता है कि वैश्विक निवेशक अभी भी अडानी समूह में अपना यकीन बनाए हुए हैं। उन्हें अडानी समूह से जुड़ी कंपनियों की प्रगति, कामकाज और प्रबंधन पर पूरा भरोसा है।"

बता दें कि अडानी समूह के लिए बीते कुछ दिन अच्छे गुजरे हैं।  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा जारी की गई दुनिया के अमीरों की नई लिस्ट में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कुछ दिन पहले ही कारोबार में नुकसान झेल रहे गौतम अडानी 33वें नंबर पर थे। गौतम अडानी और उनके कारोबारी समूह की कंपनियों के लिए पिछले कुछ दिन काफी अच्छे बीते हैं। 

बीते 48 घंटे में गौतम अडानी की नेटवर्थ 4.7 अरब डॉलर बढ़ी है।  उनकी कई कंपनियों के शेयरों के भाव में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब गौतम अडानी की कुल संपत्ति 44.7 अरब डॉलर हो गई है। 

बता दें कि बता दें कि वित्तीय शोध करने वाली कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप के संबंध में 32 हजार शब्दों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया कि  अडानी समूह समूह दशकों से शेयरों के हेरफेर और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल है। इसके अलावा रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक टैक्स हेवन देशों में  अडानी परिवार की कई मुखौटा कंपनिया मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए किया जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर शेयरों को गिरवी रखकर कर्ज लिया गया। इस रिपोर्ट के आते ही भारतीय शेयर मार्केट में भूचाल आ गया और अडानी समूह के शेयर लुढ़क कर काफी नीचे आ गए। हालांकि अडानी समूह अब इस संकट से उबरता हुआ नजर आ रहा है।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprisesअमेरिकाएलन मस्कElon Musk
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित