लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने कहा, भारत का डिजिटल सेवा कर भेदभावपूर्ण

By भाषा | Updated: January 12, 2021 23:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जनवरी अमेरिका ने कहा कि है कि भारत का डिजिटल सेवा कर भेदभावूपर्ण है और इसका अमेरिकी कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उसने यह भी कहा है कि उसके व्यापार कानून के तहत इसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका के व्यापार कानून की धारा 301 के तहत कार्रवाई की जिम्मेदारी आगामी बाइडेन सरकार पर छोड़ दी है।

डिजिटल सेवा कर (डीएसटी) मामले की जांच के बाद संघीय रजिस्टर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने कहा कि उसने इस मामले में भारत सरकार के साथ पांच नवंबर, 2020 को संपर्क किया।

भारत ने पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को कहा कि दो प्रतिशत डिजिटल कर अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभाव नहीं करता क्योंकि यह यह सभी प्रवासी ई-वाणिज्य कंपनियों पर लागू होता है, भले ही वे किसी भी देश के क्यों न हो।

यूएसटीआर ने रिपार्ट में डिजिटल सेवा कर को अमेरकी कंपनियों पर बोझ बढ़ाने वाल बताया है।

डिजिटल सेवा कर के तहत भारत में पेश की जाने वाली डिजिटल सेवाओं से अर्जित कमाई पर 2 प्रतिशत कर लगाया जाता है। यह कर प्रवासी कंपनियों पर लगाया गया है। यह कर एक अप्रैल, 2020 से प्रभावी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित