कोरोना वायरस को हराने, पुनरुद्धार की राह पर है अमेरिका : बाइडन

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:04 IST2021-03-12T12:04:58+5:302021-03-12T12:04:58+5:30

America is on the path of revival, defeating the Corona virus: Biden | कोरोना वायरस को हराने, पुनरुद्धार की राह पर है अमेरिका : बाइडन

कोरोना वायरस को हराने, पुनरुद्धार की राह पर है अमेरिका : बाइडन

वाशिंगटन, 12 मार्च राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के लोगों से कहा है कि ‘अमेरिका अब वापस’ लौट रहा है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका जानलेवा कोरोना वायरस को हराने और महामारी से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनरुद्धार की राह पर लाने की ओर अग्रसर है।

अमेरिका महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2,91,50,068 रहा है। देश में 5,29,102 लोगों की इस महामारी से जान गई है।

करीब 1.8 करोड़ अमेरिकी बेरोजगारी बीमा के जरिये अपना खर्च चला रहे हैं। चार लाख के करीब छोटी कंपनियां बंद हो चुकी हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका वापसी की राह पर है।’’ बृहस्पतिवार को अपने राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के 50 दिन पूरे होने पर बाइडन ने देशवासियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘रिकॉर्ड समय में टीके का विनिर्माण और वितरण विज्ञान का चमत्कार है। यह हमारे देश की असाधारण उपलब्धियों में से है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘आज मैंने अमेरिका के बचाव की योजना पर हस्ताक्षर किए हैं। यह एक ऐतिहासिक कानून है। इससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी। इसके तहत लोगों को सीधे 1,400 डॉलर का बचाव चेक दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: America is on the path of revival, defeating the Corona virus: Biden

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे