लाइव न्यूज़ :

चीनी उपकरणों की खरीद पर ‘अंकुश’ के लिए दूरसंचार लाइसेंस के नियमों में संशोधन संभव

By भाषा | Updated: March 8, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च सरकार दूरसंचार लाइसेंस नियमों में इसी महीने संशोधन कर सकती है। इसके तहत दूरसंचार क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश से संबंधित दिशानिर्देशों को जोड़ा जाएगा। इससे चीन और अन्य गैर-मित्र देशों से नेटवर्क उपकरणों की खरीद को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

इन दिशानिर्देशों के तहत सरकार देश के दूरसंचार नेटवर्क में प्रयोग के लिए भरोसेमंद स्रोतों और भरोसेमंद उत्पादों की सूची जारी करेगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को कहा, ‘‘दूरसंचार विभाग राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश से संबंधित दिशानिर्देशों को जोड़ने के लिए लाइसेंस शर्तों में संशोधन को तैयार है। आगामी सप्ताह में इसकी घोषणा हो सकती है।’’

उल्लेखनीय है कि चीन की दूरसंचार उपकरण कंपनी हुवावेई का पूर्व में कनाडा और अमेरिका की सरकारों के साथ विवाद चलता रहा है। अमेरिका का आरोप है कि हुवावेई साइबर सुरक्षा और निजता कानूनों का अनुपालन नहीं कर रही है जिससे देश और नागरिकों की जासूसी का अंदेशा है।

भरोसेमंद स्रोत तथा भरोसेमंद उत्पादों की सूची का फैसला उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता वाली समिति की मंजूरी पर निर्भर करेगा। इस समिति में संबंधित विभागों और मंत्रालयों के सदस्य होंगे। इसके अलावा समिति में उद्योग के दो सदस्य ओर स्वतंत्र विशेषज्ञ भी होंगे।

हालांकि, इन दिशानिर्देशों के तहत दूरसंचार ऑपरेटरों के नेटवर्क में पहले से लगे उपकरणों को हटाने की अनिवार्यता नहीं होगी। साथ ही इससे वार्षिक रखरखाव अनुबंध पर भी असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि, सरकार ने सीधे तौर पर चीन की कंपनियों से उपकरणों की खरीद पर प्रतिबंध नहीं लगाया है लेकिन सामान्य वित्तीय नियमों (जीएफआर) 2017 में संशोधन किया है। इसके तहत भारत के साथ जमीनी सीमा वाले देशों की कंपनियों के बोली लगाने पर अंकुश है। साथ ही ऐसे मामलों में भी बोलीदाताओं पर भी रोक है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल