लाइव न्यूज़ :

अंबाला-कोटपुतली एक्सप्रेसवे मार्च 2022 तक चालू होने की संभावना

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि 313 किलोमीटर लंबे अंबाला - कोटपुतली राजमार्ग के मार्च 2022 तक जनता के लिए चालू हो जाने की संभावना है और इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

गडकरी ने मंत्रालय, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा कि देश में विश्व स्तर की सड़क अवसंरचना मुहैया कराना उनका सामूहिक मिशन है।

उन्होंने कहा कि 11,000 करोड़ रुपये के निवेश से 313 किलोमीटर लंबा अंबाला - कोटपुतली राजमार्ग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सड़क ढांचे को बदल देगा।

उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और मार्च 2022 तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सड़क अवसंरचना को पहले से कहीं ज्यादा तेज, सुरक्षित और टिकाऊ तरीके से विकसित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'