लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने फ्यूचर रिटेल के स्वतंत्र निदेशकों को पत्र लिखकर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के स्वतंत्र निदेशकों को पत्र लिखकर वित्तीय अनियमिततताओं के आरोप लगाए हैं और इसकी विधिवत एवं स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।

अमेजन ने फ्यूचर समूह की अन्य कंपनियों के साथ एफआरएल के लेनदेन में वित्तीय अनियमितता होने के आरोप लगाए हैं। वह फ्यूचर समूह के साथ पुराने सौदे को लेकर जटिल विवाद में उलझी हुई है।

इन आरोपों पर एफआरएल ने अपने जवाब में कहा है कि अमेजन के पास ऐसे आरोप लगाने का कोई आधार नहीं है। असल में अमेजन का यह पत्र प्रतिस्पर्द्धा आयोग से उसे मिले कारण-बताओ नोटिस का जवाब देने की कोशिश है।

अमेजन ने एफआरएल के स्वतंत्र निदेशकों को लिखे पत्र में कहा है कि इन वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।

फ्यूचर रिटेल को रिलायंस रिटेल के हाथों बेचने का अमेजन विरोध कर रही है और इस सौदे को अदालत में चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी