लाइव न्यूज़ :

फल-सब्जियां की छंटयी कंप्यूटर-दृष्टि से करने की तकनीक लाएगी अमेजॉन

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल ई-वाणिज्य मंच चलाने वाली दिग्गज कंपनी अमेजॉन ने शनिवार को कहा कि वह वह कंप्यूटर-दृष्टि पर आधारित एक ऐसा समाधान तैयार कर रही है जो बाजार के लिए फल-सब्जियों की छंटाई करने में मदद करेगी।

कंपनी की योजना निकटवर्ती-अवरक्त (इन्फ्रारेड) सेंसेर प्राणाली से फल की मिठास और उसके पके होने का भी अनुमान लगाया जा सकेगा।

अमेजॉन इंडिया के उपाध्यक्ष (यांत्रिक ज्ञान) राजीव रस्तोगी ने कहा कि फल और सब्जयों के खरीदने के फसले में गुणवत्ता की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह ग्राहकों की संतुष्टि का एक बड़ा कारक होती है। टमाटर और प्याज जैसी चीजों के एक एक नग को गुणवत्ता के आधार पर छांटने के काम पर केवल व्यक्तियों को ला कर हर दिन दसियों लाख नग वस्तुओं का वर्गीकरण करना मुश्किल है। वह अमेजॉन संवाद कार्यक्रम के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि फल सब्सियों की छंटाई व वर्गीकरण के लिए कंपनी कंप्यूटर-दृष्टि आधारित प्रणाली का निर्माण कर रही है। ऐसी प्रणाली प्याज और टमाटर जैसे उत्पादों की छंटाई में काम आएगी।

यांत्रिक-जानकारी पर आधारित समाधान में छवियों के कंप्यूटरीकृत विश्लेषण के आधार पर सब्सजी के कटे-फटे या क्षतिग्रस्त और छोटे होने पर उसको छांट कर मशीन द्वारा ही अलग कर दिया जाता है। इससे एक दिन में लाखों करोड़ों की संख्या में सामान की छंटाई व वर्गीकरण कम खर्च पर किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इससे छंटाई की लागत हाथ की तुलना में 78 प्रतिशत कम की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने फल के पके होने और उसके मिठास की जांच के लिए अवरक्त किरणों के वाले सेंसर का प्रयोग करने की योजना तैयार की है। इसी तरह पैकेजिंग की लागत कम करने के लिए भी यात्रिक-ज्ञान का प्रयोग करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट