लाइव न्यूज़ :

केटामरान के साथ गठित उद्यम का अधिग्रहण करेगी अमेजन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने बुधवार को कहा कि वह केटामरान के साथ गठित अपने साझा उद्यम प्रायन बिजनेस सर्विसेज का अधिग्रहण करेगी।

अमेजन और एन आर नारायणमूर्ति की कंपनी केटामरान ने गत अगस्त में ही ऐलान किया था कि दोनों अपने साझा उद्यम को मई 2022 के बाद जारी नहीं रखेंगे। अमेजन की ताजा घोषणा इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

अमेजन ने एक बयान में कहा, "प्रायन बिजनेस सर्विसेज का अधिग्रहण अमेजन करेगी। हालांकि यह अधिग्रहण नियामकीय मंजूरी के बाद ही संपन्न होगा। इसके तहत कंपनी प्रायन में केटामरान की हिस्सेदारी खरीदेगी जिसके बाद उसका पूर्ण स्वामित्व हो जाएगा।"

बहरहाल नियामकीय मंजूरी मिलने तक केटामरान का कारोबार मौजूदा नेतृत्व के तहत ही संचालित होता रहेगा। मंजूरी मिलने के बाद प्रायन और क्लाउडटेल का बोर्ड तय नियमों के अनुरूप लेनदेन का कार्य पूरा करने के लिए कदम उठाएगा।

प्रायन बिजनेस सर्विसेज का गठन वर्ष 2014 में हुआ था। इस साझेदारी का मई 2022 में नवीनीकरण होना था लेकिन दोनों ही पक्ष इसे आगे बढ़ाने के समर्थन में नहीं हैं। हालांकि अमेजन और केटामरान में से किसी ने भी इसकी वजह नहीं बताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें