लाइव न्यूज़ :

अमेजन प्राइम वीडियो ने पेश किया मोबाइल यूजरों के लिये प्लान, एयरटेल के साथ भागीदारी की

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी अमेजन प्राइम वीडियो ने भातर में मोबाइल यूजरों के लिये विशेष प्लान शुरू करने की बुधवार को घोषणा की। ये प्लान महज 89 रुपये के रेंटल से शुरू हैं। कंपनी ने अपना दायरा बढ़ाने के लिये दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल के साथ साझेदारी भी की।

अमेजन प्राइम वीडियो ने नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह शुरुआत की।

अमेजन प्राइम वीडियो के निदेशक एवं महाप्रबंधक (भारत) गौरव गांधी ने कहा, ‘‘उच्च भागीदारी दर के साथ भारत दुनिया भर में हमारे लिये सबसे तेजी से उभरते बाजारों में से एक है। हमने इस प्रतिक्रिया से उत्साहित होकर अधिक दर्शकों तक पहुंचने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया है। किफायती डेटा के दम पर भारत में अब मोबाइल वीडियो सामग्रियां देखने के लिये लोगों का पसंदीदा माध्यम बन गया है।’’

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि भारत में अमेजन प्राइम वीडियो के कितने ग्राहक हैं।

हाल ही में प्रतिस्पर्धी नेटफ्लिक्स ने मोबाइल यूजरों के लिये 199 रुपये के रेंटल के प्लान की घोषणा की थी।

अमेजन प्राइम वीडियो के इस नये प्लान को चुनने वाले ग्राहक एक बार में एक ही मोबाइल पर इसका लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी ने इसके अलावा एयरटेल के साथ साझेदारी में एक विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत एयरटेल के उपभोक्ता ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ के माध्यम से एक महीने अमेजन प्राइम वीडियो के फ्री ट्रायल का लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?