लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने भारत से ई-कॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया, अन्य के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी अमेजन ने मंगलवार को स्टार्टअप इंडिया, सिकोइया कैपिटल इंडिया और फायरसाइड वेंचर्स के साथ साझेदारी की, जिसके तहत शुरुआती स्टार्टअप को अपना ब्रांड वैश्विक स्तर पर ले जाने में मदद के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।

अमेजन ग्लोबल सेलिंग प्रपेल (एजीएसपी) कार्यक्रम को प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप की मदद करने के लिए तैयार किया गया है, ताकि उनके उपभोक्ता उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेशकश की जा सके और भारत से वैश्विक ब्रांड को तैयार किया जा सके।

स्टार्टअप उत्प्रेरक कार्यक्रम के तहत अमेजन ने भारत और दुनिया भर में अमेजन से जुड़ी दिग्गज हस्तियों के एक संरक्षक मंडल का गठन किया है, जिसमें स्टार्टअप इंडिया के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

एक बयान के मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत आवेदन की प्रक्रिया तीन सप्ताह में शुरू होगी, जिसमें 10 स्टार्टअप को चुना जाएगा।

अमेजन इंडिया के प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि आमेजन ग्लोबल सेलिंग के कारोबार जोरहाद है और भारत के निर्यातक इसमें उत्तरोत्तर अधिक सक्रियता दिखा रहे हैं।

निवेश संवर्धन एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया के दीपक बागला प्रबंधन निदेक एवं मुख्य कार्यपालक दीपक बागला ने इसे अमेजन की सामयिक पहल बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र