लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया चार अक्टूबर की बजाय तीन अक्टूबर से 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल शुरू करेगी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 सितंबर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया अब चार अक्टूबर की बजाय तीन अक्टूबर से अपना त्योहारी सेल 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' शुरू करेगी। इससे पहले कंपनी ने चार अक्टूबर से यह सेल शुरू करने की घोषणा की थी।

अमेज़न इंडिया ने यह निर्णय दरअसल उसकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट के अपनी 'फेस्टिव डे सेल' को एक दिन पहले शुरू करने की घोषणा के मद्देनजर लिया है।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दोनों प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी मानी जा रही है। आगामी त्योहारी सीजन से पहले दोनों कंपनियों की 'मेगा सेल' तीन अक्टूबर से शुरू होगी।

फ्लिपकार्ट की 'द बिग बिलियन डेज' सेल जहां आठ दिन तक चलेगी, वही अमेजन इंडिया की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल करीब एक महीने तक चलेगी।

अमेजन के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, "हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राहकों का विश्वास और विक्रेताओं तथा विशेष रूप से लाखों छोटे विक्रेताओं और पूरे भारत में हजारों स्थानीय दुकानदारों का हित है। हम अपने भागीदारों, छोटे व्यवसायों और ग्राहकों के लिए नए-नए प्रयोग करना जारी रखेंगे और वे आगामी त्योहारी सीजन के लिए तैयार हैं।"

उन्होंने कि अमेजन इंडिया की ग्रेट सेल अब तीन अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और अमेजन प्राइम के ग्राहकों को सबसे पहले सेल का लाभ उठाने की अनुमति दी जायेगी। कंपनी इस संबंध में जल्द अधिक जानकारी साझा करेगी।

वही इससे पहले फ्लिपकार्ट ने अपनी द बिग बिलियन डेज सेल के आठवें संस्करण को सात से 12 अक्टूबर तक आयोजित करने की घोषणा की थी।

वालमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी ने हालांकि शनिवार को सेल की तारीख बदलकर तीन अक्टूबर कर दी थी, जो दस अक्टूबर तक चलेगी।

फ्लिपकार्ट समूह की परिधान और उससे सम्बंधित वस्तु बेचने वाली कंपनी मिंत्रा भी तीन से दस अक्टूबर तक अपना 'बिग फैशन फेस्टिवल' आयोजित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?