लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया दो से चार जुलाई को लघु व्यवसाय दिवस 2021 की मेजबानी करेगा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जून इ-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बुधवार को कहा कि वह दो से चार जुलाई को 'लघु व्यवसाय दिवस 2021' की मेजबानी करेगा जिससे विक्रेताओं को कोविड-19 के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था का समर्थन करने में सक्षम बनाया जा सके।

अमेजन ने एक बयान में कहा कि इस आयोजन में लाखों निर्माता, छोटे ब्रांड के मालिक और एक हजार से अधिक स्टार्टअप और ब्रांड शामिल होंगे।

साथ ही अमेजन सहेली से 6.8 लाख महिला उद्यमी, अमेजन कारीगर से 12 लाख से अधिक कारीगर और बुनकर तथा अमेजन प्रोग्राम से 50,000 से अधिक पड़ोस के स्टोर भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।

कंपनी ने कहा कि तीन दिवसीय बिक्री कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के पास अलग-अलग श्रेणी में उत्पादों को तलाशने और खरीदने के साथ बढ़िया सौदों का आनंद लेने का अवसर होगा। जिसमें रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले उत्पाद, मॉनसून में जरुरी उत्पाद, घर पर फिटनेस में इस्तेमाल में आने वाले उत्पाद समेत क्षेत्रीय हस्तशिल्प सहित कई अन्य उत्पाद शामिल हैं।

बयान में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी के हवाले से कहा गया, ‘‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसाय हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। जो देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 30 प्रतिशत और निर्यात में पचास प्रतिशत का योगदान देती हैं।’’

कंपनी ने कहा कि एमएसएमई की सफलता और देश के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई के योगदान को बढ़ाने में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गडकरी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण हुए नुकसान के बाद एसएमई के विकास में तेजी लाना महत्वपूर्ण है। मैं अमेजन को उत्पादों के लिए ग्राहकों की मांग उत्पन्न करने और देश में लाखों एमएसएमई की आजीविका को पुनर्जीवित करने में मदद करने के लिए लघु व्यवसाय दिवस की मेजबानी के लिए बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार