अमेजन इंडिया ने सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन से करार किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:02 IST2020-11-04T23:02:51+5:302020-11-04T23:02:51+5:30

Amazon India tied up with Silk Mark Organization | अमेजन इंडिया ने सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन से करार किया

अमेजन इंडिया ने सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन से करार किया

नयी दिल्ली, चार नवंबर अमेजन इंडिया ने सिल्क मार्क ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएमओआई) के साथ करार किया है।

अमेजन इंडिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि इस सहमति ज्ञापन (एमओयू) के तहत वह संगठन से जुड़े विभिन्न विक्रेताओं के जरिये विशिष्ट सिल्क मार्क स्टोर पेश करेगी जिसमें सिल्क मार्क के लेबल वाले उत्पाद उपलब्ध होंगे।

बयान में कहा गया है कि इस गठजोड़ के जरिये अमेजन.इन देशभर में 4,200 से अधिक सिल्क मार्क के अधिकृत प्रयोगकर्ताओं से जुड़े बुनकरों और कारीगरों के जीवन में बदलाव ला सकेगी।

Web Title: Amazon India tied up with Silk Mark Organization

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे