लाइव न्यूज़ :

अमेज़ॅन इंडिया ने केरल में महिला-परिचालित दो डिलीवरी केंद्र शुरू किए

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, छह जुलाई रोजगार से महिला सशक्तीकरण प्रतिबद्धता के अंतर्गत अमेज़ॅन इंडिया न केरल में दो पूरी तरह नारी शक्ति द्वारा परिचालित दो डिलीवरी स्टेशन शुरु किए है।

अरनमुला (पथनमथिट्टा जिला) और कोडुंगल्लूर (त्रिशूर जिला) कस्ब में बनाए गए ये डिलीवरी केंद्र डिलीवरी सेवा भागीदार (डीएसपी) द्वारा संचालित हैं। ये 50 से अधिक महिलाओं को नौकरी के अवसर प्रदान कर रहे हैं।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया है कि इन सभी महिला डिलीवरी स्टेशनों का शुभारंभ लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में महिलाओं के लिए अवसरों को बढ़ाने के अमेज़ॅन इंडिया के प्रयासों के अनुरूप है, जबकि इसकी विविधता, समानता और समावेशिता (डीईआई) प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

कंपनी के चेन्नई और कडी, गुजरात में दो महिला-चालित डिलीवरी स्टेशन पहले से काम कर रहे हैं।

इन स्टेशनों के शुभारंभ पर, अमेज़ॅन इंडिया के लास्ट माइल ऑपरेशंस के निदेशक, प्रकाश रोचलानी ने कहा, ‘‘हमारे पास हजारों महिलाएं हैं जो हमारे संचालन नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और अमेज़ॅन के साथ अपने पेशेवर जीवन में संपन्न हो रही हैं।’’

अरनमुला में महिलाओं द्वारा परिचालित डिलीवरी स्टेशन की एक महिला डिलीवरी सहयोगी माया विनोद ने कहा कि एक डिलीवरी सहयोगी होने के कारण उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अन्य महिलाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित करने और उन्हें यह दिखाने के लिए आभारी हूं कि वे भी अपने सपनों को हासिल कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?