लाइव न्यूज़ :

एमेजॉन इंडिया ने अपने शॉपिंग ऐप पर मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई एमेजॉन इंडिया ने शनिवार को कहा कि उसने भारत में एक नयी मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा 'मिनीटीवी' शुरू की है जो दुनिया में उसकी इस तरह की पहली सेवा है। मिनीटीवी के जरिए उपयोगकर्ता वेबसीरिज, तकनीक से जुड़ी खबरें, खानपान, सौंदर्य और फैशन सहित अन्य से जुड़ी विशेष रूप से तैयार की गयी सामग्री देख सकते हैं।

मिनीटीवी एमेजॉन के शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध होगी और इसपर विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "मिनीटीवी पर वेबसीरिज, हास्य कार्यक्रम, तकनीक से जुड़ी खबरें, खानपान, सौंदर्य, फैशन और अन्य से जुड़ी पेशेवर तरीके से तैयार की गयी सामग्री पेश की जाएगी। मिनीटीवी की शुरूआत के साथ एमेजॉनडॉटइन शॉपिंग ऐप ग्राहकों के लिए लाखों उत्पादों में से खरीदने का, भुगतान करने का और मुफ्त में मनोरंजन वाले वीडियो देखने का एक अकेला ठिकाना होगा।"

कंपनी ने कहा कि मिनीटीवी अभी के लिए केवल एन्ड्रॉयड फोन पर एमेजॉन के शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध होगी और आने वाले महीनों में आईओएस ऐप और मोबाइल वेब पर भी यह उपलब्ध करायी जाएगी।

इस सेवा की शरूआत के साथ भारत में एमेजॉन दो वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है - मिनीटीवी और प्राइम वीडियो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम