लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए चार संगठनों के साथ हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर अमेजन इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने देश भर में महिला उद्यमियों के विकास में तेजी लाने के लिए अपने अमेजन सहेली कार्यक्रम के तहत चार संगठनों के साथ हाथ मिलाया है।

इन संगठनों में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम), छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग (सीजी वन) और असम ग्रामीण अवसंरचना और कृषि सेवा (एआरआईएएस) शामिल हैं।

एक बयान में कहा गया है कि इसके माध्यम से, अमेजन और सरकारी संस्था चार राज्यों से जुड़ी लाखों महिला उद्यमियों को अमेजन इंडिया के साथ उनके व्यवसाय को पंजीकृत करने और व्यापक बाजार आधार तक पहुंचने में सहायता प्रदान करने और सशक्त बनाने के लिए एक साथ आएंगे।

अमेजन सहेली कार्यक्रम अपने प्रतिभागियों के लिए व्यापक प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यशालाओं की पेशकश करेगा ताकि उनसे जुड़ी महिला उद्यमियों को ऑनलाइन बिक्री की बारीकियों को समझने और अमेजन डॉट इन पर अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आवश्यक कौशल और क्षमताओं को विकसित करने में मदद मिल सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या