लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया ने अपने डिलिवरी नेटवर्क में महिंद्रा इलेक्ट्रिक के करीब 100 वाहनों को किया शामिल

By भाषा | Updated: February 23, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन इंडिया और ई-वाहन कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को एक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत अमेजन ने देश में अपने डिलिवरी नेटवर्क में महिंद्रा इलेक्ट्रिक के करीब 100 ई-वाहनों को शामिल किया है।

दोनों कंपनियों के एक संयुक्त बयान के अनुसार, महिंद्रा के करीब 100 ट्रियो जोर ई-वाहनों को देश के सात शहरों में अमेजन के डिलिवरी नेटवर्क में शामिल किया गया है। ये शहर बेंगलुरू, नयी दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर और लखनऊ हैं। इन्हें अमेजन इंडिया के डिलिवरी सेवा साझेदारों के नेटवर्क में शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अमेजन ने पर्यावरण को लेकर किये एक आश्वासन के तहत 2030 तक अपने वैश्विक डिलिवरी नेटवर्क में एक लाख ई-वाहनों को शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी भारत में 2025 तक डिलिवरी नेटवर्क में 10 हजार ई-वाहनों को शामिल करेगी। कंपनी ने इसी के अनुरूप महिंद्रा इलेक्ट्रिक के करीब 100 ई-वाहनों को डिलिवरी बेड़े का हिस्सा बनाया है।

अमेजन ने कहा, ‘‘महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ यह साझेदारी पर्यावरणीय स्थिरता लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) महेश बाबू ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि यह साझेदारी भारत की रसद और डिलिवरी आवश्यकताओं को फिर से परिभाषित करेगी। इसके साथ ही साथ यह साझेदारी महिंद्रा और अमेजन को पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?