लाइव न्यूज़ :

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस सीईओ का पद छोड़ेंगे, एंडी जेसी होंगे उत्तराधिकारी

By भाषा | Updated: February 3, 2021 13:26 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, तीन फरवरी एक ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में अमेजन की शुरुआत करने और उसे खरीदारी तथा मनोरंजन की दुनिया का महारथी बनाने वाले जेफ बेजोस इस साल कंपनी के सीईओ का पद छोड़ देंगे और एंडी जेसी उनके उत्तराधिकारी होंगे।

कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक करीब 30 वर्षों तक इस पद पर रहने के बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष की नई भूमिका में होंगे।

बेजोस (57) गर्मियों में अपना पद छोड़ेंगे और उनकी जगह अमेजन के क्लाउड-कंप्यूटिंग व्यवसाय का संचालन करने वाले एंडी जेसी लेंगे।

बेजोस ने कर्मचारियों को लिखे एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि उन्होंने नए उत्पादों और अमेजन में विकसित की जा रही शुरुआती पहलों पर ध्यान देने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य परियोजनाओं के लिए अधिक समय होगा, जिसमें उनकी अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी ब्लू ओरिजिन, उनके द्वारा चलाए जाने वाले परोपकार के काम और वाशिंगटन पोस्ट की देखरेख शामिल है।

बेजोस अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं, और कंपनी के कामकाज पर उनका व्यापक प्रभाव बना रहेगा।

अमेजन के मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रायन ओल्सवस्की ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘जेफ वास्तव में कहीं भी नहीं जा रहे हैं। यह कामकाम के पुनर्गठन जैसा है।’’

अमेजन ने बुधवार को बताया था कि 2020 में उसकी कुल बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 386.1 अरब डॉलर हो गई, जो 2019 में 280.5 अरब डॉलर थी।

बेजोस ने अपने उत्तराधिकारी के बारे में बताया, ‘‘जेसी को कंपनी में सभी अच्छी तरह जानते हैं और वह एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता साबित होंगे और मेरा उन पर पूरा विश्वास है।’’

उन्होंने कहा कि अमेजन का सीईओ होने एक बड़ी जिम्मेदारी है और ऐसे में दूसरी बातों पर ध्यान देना कठिन है और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वह अमेजन की नई पहलों पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा ‘‘उनमें इतनी ऊर्जा कभी नहीं थी और यह उनकी सेवानिवृत्ति नहीं है।’’

बेजोस ने कहा, ‘‘अमेजन की यात्रा लगभग 27 साल पहले शुरू हुई था, जब कंपनी केवल एक विचार थी, और इसका कोई नाम नहीं था। उस समय मुझसे सबसे अधिक बार यह सवाल पूछा गया था, इंटरनेट क्या है? शुक्र है, मुझे अब यह समझाना नहीं पड़ता।’’

इस समय अमेजन में 13 लाख लोग काम करते हैं और ये दुनिया भर में करोड़ो लोगों और कारोबारों को सेवाएं देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी