लाइव न्यूज़ :

न्यायालय के फैसले पर अमेजन, फ्लिपकार्ट ने कहा, सीसीआई को जांच में पूरा सहयोग देंगे

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने कहा है कि वे नियमों का पूरी तरह अनुपालन कर रही हैं और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को जांच में पूरा सहयोग देंगी। इससे पहले सोमवार को उच्चतम न्यायालय ने प्रतिस्पर्धा कानूनों के उल्लंघन को लेकर इन कंपनियों के खिलाफ जांच पर रोक लगाने की याचिकाओं पर विचार करने से मना कर दिया था।

अमेजन और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने प्रतिस्पर्धा कानूनों के उल्लंघन मामले में कंपनियों के खिलाफ जांच जारी रखने का फैसला दिया है।

उच्चतम न्यायालय ने अमेजन और फ्लिपकार्ट की याचिकाओं पर विचार से इनकार करते हुए कहा कि जांच को चुनौती देना, आपराधिक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने से पहले नोटिस चाहने जैसा है। इसके साथ ही पीठ ने ई-कॉमर्स कंपनियों को सीसीआई की जांच में सहयोग करने के लिए कहा।

इस बारे में संपर्क करने पर अमेजन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अमेजन ने अनुपालन को लेकर ऊंचे मानक तय किये हैं। हम सीसीआई की जांच में पूरा सहयोग करेंगे।’’

फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को अभी इस आदेश की प्रति नहीं मिली है, लेकिन वह उच्चतम न्यायालय के फैसले का पूरा सम्मान करती है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम सभी मान्य भारतीय कानूनों का पूरी तरह अनुपालन कर रहे हैं। हम जांच में सहयोग करेंगे।’’

सीसीआई ने दिल्ली व्यापार महासंघ की शिकायत पर जनवरी, 2020 में जांच का आदेश दिया था। महासंघ के सदस्यों में स्मार्टफोन तथा उसके संबंधित एक्सेसरीज का कारोबार करने वाले व्यापारी शामिल हैं।

सीसीआई ने 13 जनवरी, 2020 को भारी छूट देने तथा अपने पसंदीदा विक्रेताओं के साथ गठजोड़ की शिकायतों को लेकर फ्लिपमार्ट और अमेजन के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। उसके बाद इन कंपनियों ने जांच के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस