लाइव न्यूज़ :

अमेजन, कैटामरान के संयुक्त उद्यम प्रायोन को अगले साल समाप्त करने का फैसला

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन और एन आर नारायण मूर्ति की कैटामरान ने अपने संयुक्त उद्यम ‘प्रायोन बिजनेस सर्विसेज’ को अगले साल समाप्त करने का फैसला किया है।

दोनों कंपनियों ने कहा है कि उन्होंने यह फैसला परस्पर सहमति से लिया है। संयुक्त उद्यम को मई, 2022 से आगे नहीं चलाया जाएगा।

यह घोषणा ऐसे दिन हुई है जबकि उच्चतम न्यायालय ने अमेजन और उसकी प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट की प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा उनकी जांच को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

अमेजन और कैटामरान का संयुक्त उद्यम प्रायोन बिजनेस सर्विसेज 2014 में बना था। इसका 19 मई, 2022 को नवीकरण होना था।

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि हमने परस्पर सहमति से इस संयुक्त उद्यम को मौजूदा समयसीमा से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

हालांकि, अमेजन और कैटामरान दोनों ने ही इस फैसले की वजह नहीं बताई है।

प्रायोन बिजनेस सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी क्लाउडटेल अमेजन.इन पर सबसे बड़ी विक्रेता है। इस संयुक्त उद्यम ने तीन लाख विक्रेताओं और उद्यमियों को ऑनलाइन जाने में मदद की है और 40 लाख दुकानदारों की डिजिटल भुगतान क्षमता में सहयोग किया है।

बयान में कहा गया है कि इससे इन एसएमबी तथा दुकानदारों की देश के लाखों ग्राहकों तक पहुंच सुनिश्चित हो सकी है।

कैटामरान के अध्यक्ष एमडी रंगनाथ ने कहा, ‘‘अमेजन के साथ हमारे संयुक्त उद्यम की समय सीमा समाप्त हो रही है। इस सफल भागीदारी के जरिये हमने डिजिटलीकरण को मजबूत किया तथा छोटे-बड़े शहरों के हजारों एसएमबी को सशक्त किया।’’

अमेजन इंडिया के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि दोनों कंपनियों ने ई-कॉमर्स के शुरुआती दिनों में यह गठजोड़ किया था। ‘‘हमें इस बात की खुशी है कि इस संयुक्त उद्यम के जरिये हम ई-कॉमर्स को आगे बढ़ा पाए। हमारे सैकड़ों कर्मचारियों के प्रयासों से 43 लाख छोटे कारोबार को फायदा हुआ और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल