लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने भारत में भी आईपी एक्सेलरेटर कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने भारत में बौद्धिक संपदा एक्सेलरेटर (आईपी एक्सेलरेटर) कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत विक्रेताओं, जो ब्रांड मालिक भी हैं, को आईपी विशेषज्ञों तथा विधि कंपनियों से सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध होगी।

एक बयान में कहा गया है कि छोटे और मध्यम आकार सहित, ये विक्रेता अमेजन.इन और वैश्विक स्तर पर अमेजन की वेबसाइट पर इन आईपी विधि कंपनियों के सहयोग से ट्रेड मार्क को संरक्षित कर सकेंगे अपने ब्रांड की सुरक्षा कर सकेंगे और किसी तरह के उल्लंघन से बचाव कर सकेंगे।

अमेजन की उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी, ब्रांड संरक्षण मैरी बेथ वेस्टमोरलैंडने कहा कि आईपी एक्सेलरेटर कार्यक्रम अमेरिका, यूरोप और कनाडा में पहले से उपलब्ध है।

वेस्टमोरलैंड ने कहा, ‘‘हम इस कार्यक्रम का लाभ भारतीय कंपनियों को उपलब्ध कराकर काफी खुश हैं। हमारे इस कार्यक्रम के जरिये कंपनियां अपनी बौद्धिक संपदा का संरक्षण कर सकती है। इससे सभी के लिए बेहतर खरीदारी अनुभव सुनिश्चित होता है।’’

उन्होंने कहा कि आईपी एक्सेलरेटर को अमेरिका में 2019 में शुरू किया गया था। उसके बाद से इस कार्यक्रम का विस्तार यूरोप, जापान, कनाडा, मेक्सिको और अब भारत में किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी