लाइव न्यूज़ :

अमारा राजा बैटरीज की 5-7 साल में एक अरब डॉलर निवेश की योजना

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:13 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ अगस्त अमारा राजा बैटरीज ने अगले पांच से सात साल में करीब एक अरब डॉलर के पूंजी व्यय की योजना बनायी है। कंपनी यह राशि अधिग्रहण और नये संयंत्रों के विकास पर खर्च करेगी।

अमारा राजा की नई ऊर्जा इकाई के अध्यक्ष एस विजयानंद ने कहा कि बैटरी बनाने वाली कंपनी लिथिम ऑयन प्रौद्योगिकी जैसे अत्याधुनिक भंडारण प्रणाली पर गौर कर रही है। इसका कारण समय के साथ लीड एसिड बैटरी बाजार की विकास दर कम होने की आशंका है।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम सरकार की एसीसी (अत्याधुनिक रसायनिक बैटरी) उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 10,000 से 12,000 मेगावाट (लिथियम ऑयन बैटरी) सुविधा के लिये एक अरब डॉलर निवेश की योजना बना रहे हैं। परियोजना के क्रियान्वयन का समय बाजार में मांग पर निर्भर करेगा। वैसे हमारा मानना है कि यह निवेश अगले पांच से सात साल में होगा।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने मई में 1,100 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय के साथ अत्याधुनिक रसायनिक बैटरी (एसीसी) के लिये पीएलआई योजना को मंजूरी दी।

विजयानंद ने कहा कि अमारा राजा मौजूदा कारोबार को बनाये रखने के लिये हर साल 400 से 500 करोड़ रुपये पूंजी व्यय कर रही है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी अगले पांच साल में राजस्व में 15 से 17 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रही है और उम्मीद है कि उस समय तक यह दो अरब डॉलर की इकाई हो।

अमारा राजा की आय वित्त वर्ष 2020-21 में 7,150 करोड़ रुपये रही जबकि लाभ 647 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?