लाइव न्यूज़ :

मुंबई में रेस्तरांओं को दिशानिर्देशों के तहत परिचालन की अनुमति दी जाए : एफएचआरएआई

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई, 19 जून फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने महाराष्ट्र सरकार से शहर में रेस्तरांओं को तय दिशानिर्देशों के अनुरूप परिचालन की अनुमति देने की मांग की है।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबक्शीश सिंह कोहली ने शनिवार को बयान में कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने महामारी के प्रसार को रोकने तथा अपने नागरिकों को दूसरी लहर से बचान के लिए काफी अच्छा काम किया है। हम इस बात को समझते हैं कि सरकार और बंबई नगर निगम इस संकट के निपटने के लिए अभी सतर्कता बरतना चाहते हैं। हम जानते हैं कि इससे अधिकारियों पर काफी दबाव पड़ेगा और मामूली की कमी पर उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा।’’

हालांकि, इसके साथ ही कोहली ने कहा कि कुछ अत्यधिक सतर्क रुख की वजह से मुंबई में रेस्तरां उद्योग को काफी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्तर दो के तहत आने वाले शहर मसलन ठाणे, नवी मुंबई और पुणे में रेस्तरां और बार सप्ताहांत पर भी रात्रि 11 बजे तक खुल रहे हैं। सिर्फ मुंबई अपवाद है। मुंबई अब स्तर एक में है और रस्तरांओं को परिचालन की अनुमति नहीं देना अनुचित होगा। इलाज बीमारी से ज्यादा बुरा साबित हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?