लाइव न्यूज़ :

एलायंस एयर 16 फरवरी से दिल्ली से देहरादून के रास्ते पंतनगर के लिए विमान सेवा शुरु करेगी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:17 IST

Open in App

मुंबई, 13 फरवरी एयर इंडिया की क्षेत्रीय सहायक विमानन कंपनी, एलायंस एयर ने कहा कि वह 16 फरवरी से देहरादून के रास्ते दिल्ली से उत्तराखंड के पंतनगर के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करेगी।

एलायंस एयर ने शुक्रवार देर रात एक विज्ञप्ति में कहा, वह इस मार्ग पर संचालित करने के लिए अपने 70 सीटों वाले एटीआर 72 विमान लगायेगी।

एयरलाइन के मुताबिक, इसकी उड़ान 9आई-645 सुबह 9.50 बजे दिल्ली से रवाना होगी और सुबह 10.55 बजे देहरादून पहुंचेगी, जहां से 11.45 बजे पंतनगर के लिए प्रस्थान करेगी और दोपहर 12.30 बजे वहां पहुंचेगी।

वापसी की उड़ान 9आई-646 पंतनगर से देहरादून के लिए दोपहर एक बजे रवाना होगी, जहां यह दोपहर 1.50 बजे आएगी। एलायंस एयर ने कहा कि वही विमान दोपहर 2.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और वहां 3.20 बजे पहुंचेगी।

वर्तमान में दिल्ली स्थित इस क्षेत्रीय विमानन कंपनी 44 गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह 440 उड़ानें संचालित करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी