लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद बैंक की पूर्व एमडी की बर्खास्तगी को चुनौती, अदालत ने केंद्र से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 12, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने इलाहाबाद बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उषा अनंतसुब्रमण्यम की अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद अनंतसुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया गया था। इस घोटाले का सूत्रधार नीरव मोदी और उसके सहयोगी थे।

अनंतसुब्रमण्यम इलाहाबाद बैंक में आने से पहले पीएनबी में इसी पद पर थीं। जनवरी, 2018 में सामने आए 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर आरोपपत्र में अनंतसुब्रमण्यम का भी नाम था।

न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने इस याचिका पर नोटिस जारी करते हुए इसे आगे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। अनंतसुब्रमण्यम को अगस्त, 2018 को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम