लाइव न्यूज़ :

कोविड के खिलाफ अभियान में सभी बंदरगाह सीएसआर कार्यों के जरिये योगदान दे रहे : मंडाविया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात जुलाई केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि सभी बंदरगाह अपनी कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) कार्यों के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कच्छ के रामबाग में सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन इकाई के उद्घाटन करने के बाद यह भी कहा कि यह बंदरगाहों की जिम्मेदारी है कि वे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में मदद करें।

आधिकारिक बयान के अनुसार दीनदयाल पोर्ट ने अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए करीब 50 लाख रुपये की लागत से यह सुविधा स्थापित की है। ऑक्सीजन संयंत्र की उत्पादन क्षमता पांच से छह के दबाव पर बीस हजार लीटर प्रति घंटा है।

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री मंडाविया ने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र अस्पताल के सभी बिस्तरों और वार्डों में सुचारू और निरंतर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बंदरगाह की टीम को और संबंधित पक्षों को एक महीने के भीतर दूसरा ऑक्सीजन संयत्र स्थापित करने के लिए बधाई भी दी।

मंडाविया ने कहा कि सभी बंदरगाह कोविड महामारी के खिलाफ अभियान में सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से अपना योगदान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार