लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आज 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप, DPDA ने किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2018 06:00 IST

डीपीडीए ने बताया कि दिल्ली सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं कर रही है, वहीं दूसरे राज्यों ने केंद्र सरकार द्वारा कटौती के बाद ही वैट में कटौती कर दी। इसके विरोध में हमने सोमवार को पंपों को बंद रखने का फैसला किया है।  

Open in App

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों पर वैट नहीं हटाने के विरोध में आज (22 अक्टूबर) को 400 पेट्रोल पंप और उनसे जुड़े सीएनजी पंप बंद रहेंगे। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन (डीपीडीए) ने ऐलान किया है कि पेट्रोल पंप सोमवार को सुबह छह बजे से अगले 24 घंटों के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

डीपीडीए ने बताया कि दिल्ली सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कोई कटौती नहीं कर रही है, वहीं दूसरे राज्यों ने केंद्र सरकार द्वारा कटौती के बाद ही वैट में कटौती कर दी।  इसके विरोध में हमने सोमवार को पंपों को बंद रखने का फैसला किया है।  

बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल समेत सीएनजी पंप सोमवार को सुबह 6 बजे से लेकर अगर दिन यानी मंगलवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे।  

बता दें कि बीते महीनें वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फेंस कर पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर 1.50 रुपये कम करने का ऐलान किया था। कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। ऐलान के इसके कुछ देर बाद मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर दी।

मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, महाराष्ट्र और ओडिशा ने भी इन उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (VAT) कम कर दिया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के इन फैसलों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये की कमी देखी गई। 

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगने वाले वैट को कम नहीं किया, जिसे लेकर पंप यूनियन ने घोषणा की थी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो, 22 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों की हड़ताल की जाएगी।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया