लाइव न्यूज़ :

सोयाबीन तेल को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहन कीमतें अपरिवर्तित

By भाषा | Updated: January 23, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी विदेशी बाजारों में तेल-तिलहन कीमतों के औंधे मुंह गिरने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सोयाबीन तेलों की कीमतों को छोड़कर बाकी सभी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट के कारण सोयाबीन तेल कीमतें नीचे आईं। उन्होंने कहा कि विदेशों में सोयाबीन तेलों के भाव में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट आई जिससे यहां सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल के भाव नरमी दर्शाते बंद हुए। विदेशी बाजारों में सोयाबीन दाना (तिलहन) और सोया खली की कीमत में चार - चार प्रतिशत की गिरावट आई लेकिन इसका स्थानीय स्तर पर सोयाबीन दाना पर कोई असर नहीं हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन ‘सीड’ की चौतरफा मांग होने से सोयाबीन दाना के भाव अपरिवर्तित बने रहे। सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल-तिलहनों के भाव में भी बदलाव नहीं हुआ। सूत्रों ने कहा कि सभी खाद्य तेलों के भाव कमजोर हुए हैं जिससे अब इनकी मांग बढ़नी शुरू हुई है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लातूर मंडी में सोयाबीन की आवक 75,000 क्विन्टल से घटकर अब 10,000 क्विन्टल रह गई है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,025 - 6,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,490- 5,555 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,180 - 2,240 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,850 -2,000 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,980 - 2,095 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,550 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,850 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?