लाइव न्यूज़ :

निपटा लें जरूरी काम! बैंक संगठनों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 11:25 IST

इसका आह्वान अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने किया है, जबकि भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने इसका समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस हड़ताल की घोषणा के बाद दिवाली का दिन मिलाकर 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। शॉपिंग की प्लानिंग करने वालों को जरूरत के हिसाब से पैसों का इंतजाम पहले की करके रखना होगा।

दीपावली से पहले तीन दिनों तक बैंकिंग सेवा बंद रहने से व्यावसायिक कामकाज के साथ-साथ खरीददारी करने वालों की प्लानिंग फेल हो सकती है क्योंकि बैंकों ने एकबार फिर 10 बैंकों के विलय के विरोध में 22 अक्तूबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। 

इसका आह्वान अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने किया है, जबकि भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने इसका समर्थन किया है। इस हड़ताल की घोषणा के बाद दिवाली का दिन मिलाकर 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। 27 अक्तूबर को दिवाली है, हालांकि इस दिन रविवार है। वहीं 26 अक्तूबर को चौथा शनिवार होने से बैंकों में अवकाश रहेगा।

इसके अतिरिक्त 22 अक्तूबर को हड़ताल के आह्वान की वजह से बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। कुल मिलाकर शॉपिंग की प्लानिंग करने वालों को जरूरत के हिसाब से पैसों का इंतजाम पहले की करके रखना होगा। क्योंकि इन छुट्टियों की वजह से एटीएम भी धोखा न दें दे. हालांकि इससे पूर्व बैंक एकबार अपनी हड़ताल टाल चुके हैं।

बैंक कर्मचारी संगठन ने छह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैंकों को बंद करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और अनपेक्षति करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में कई बैंकों का विलय किया गया लेकिन क्या लाभ हुआ। सरकार को बताना चाहिए कि कितने सकारात्मक परिणाम निकलकर सामने आए। यह बैंकों के विलय के प्रयोग करने का समय नहीं है। अभी बैंकों की जरूरत अर्थव्यवस्था को ऊपर उठाने के लिए है।

टॅग्स :बैंकिंगदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें