लाइव न्यूज़ :

कौन हैं नीलू खत्री?, अकासा एयर से दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 18:36 IST

एयरलाइन कंपनी का घरेलू बाजार में हिस्सा अगस्त में 5.4 प्रतिशत रहा। वर्तमान में अकासा एयर के पास 30 बोइंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देअकासा एयर की शुरुआत सात अगस्त, 2022 को हुई थी।एयरलाइन कंपनी की कार्यकारी समिति की सदस्य भी हैं।आकार देने व शुरुआती सफलता में उनका अहम योगदान रहा है।

नई दिल्लीः अकासा एयर की सह-संस्थापक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) नीलू खत्री ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को एक बयान में एयरलाइन कंपनी ने पुष्टि की कि खत्री ने अपनी पेशेवर यात्रा को नई दिशा देने के लिए कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। इससे पहले सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया था कि खत्री ने अकासा एयर से इस्तीफा दे दिया है। खत्री अकासा एयर की संस्थापक टीम में शामिल रही हैं। वह एयरलाइन कंपनी की कार्यकारी समिति की सदस्य भी हैं। अकासा एयर की शुरुआत सात अगस्त, 2022 को हुई थी।

खत्री के अलावा आदित्य घोष, आनंद श्रीनिवासन, बेलसन कॉटिन्हो, भाविन जोशी और प्रवीण अय्यर अकासा एयर के पांच अन्य सह-संस्थापक हैं। विनय दुबे अकासा एयर के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं। हाल के दिनों में एयरलाइन कंपनी में कुछ कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों की छंटनी हुई है।

बयान में एयरलाइन कंपनी ने जोर देकर कहा कि उसकी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजनाएं पहले की तरह ही बनी रहेंगी। बयान में कहा गया, "नीलू शुरू से ही अकासा पर भरोसा करने वालों में रहीं हैं और हमारे दृष्टिकोण को आकार देने व शुरुआती सफलता में उनका अहम योगदान रहा है।

कंपनी उनके योगदान के लिए दिल से आभार व्यक्त करती है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देती है।" नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एयरलाइन कंपनी का घरेलू बाजार में हिस्सा अगस्त में 5.4 प्रतिशत रहा। वर्तमान में अकासा एयर के पास 30 बोइंग 737 मैक्स विमानों का बेड़ा है।

जुलाई में अकासा एयर के मुख्य वित्त अधिकारी अंकुर गोयल ने कहा कि एयरलाइन कंपनी अपनी वित्तीय स्थिति बेहतर कर रही है, क्षमता बढ़ा रही है और कंपनी का 2032 के अंत तक 226 विमान रखने का लक्ष्य है।

टॅग्स :AIRमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?