लाइव न्यूज़ :

अजय सेठ ने आर्थिक मामलों के सचिव का पद संभाला

By भाषा | Updated: April 16, 2021 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल अजय सेठ ने शुक्रवार को आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार संभाल लिया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी सेठ ने ऐसे समय इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाली है जबकि कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार पर संकट के बादल दिखने लगे हैं।

सेठ ने तरुण बजाज का स्थान लिया। बजाज को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव बनाया गया है।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘अजय सेठ ने वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव का पद संभाल लिया है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने छह अप्रैल को सेठ की नए आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि सेठ इससे पहले बेंगलूर मेट्रो रेल निगम लि. के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। 2000 से 2004 के दौरान सेठ वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग ओर आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव और निदेशक रह चुके हैं। 2004 से 2008 के दौरान वह वह एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल