लाइव न्यूज़ :

अजय माथुर ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च अजय माथुर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के महानिदेशक का पदभार संभाला। आईएसए ने एक बयान में यह जानकारी दी।

जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री की परिषद के सदस्य माथुर, टेरी और बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के महानिदेशक रह चुके हैं।

बयान के अनुसार 15 फरवरी को आईएसए के विशेष सभा में माथुर को महानिदेशक चुना गया। उनकी नियुक्ति चार साल के लिये की गयी है जिसे अगले कार्यकाल के लिये बढ़ाया जा सकता है।

बयान में कहा गया है, ‘‘डा. अजय माथुर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक का पदभार संभाल लिया।’’

उन्होंने उपेन्द्र त्रिपाठी का स्थान लिया जिन्होंने रविवार को अपना कार्यकाल पूरा किया। त्रिपाठी 2017 से आईएसए के महानिदेशक थे।

भारत ने माथुर के नाम का प्रस्ताव किया था, जिसे विशेष सभा ने मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?