लाइव न्यूज़ :

भारतीय बाजार में वापसी कर रही है आइवा, पांच साल में 7,500 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आइवा भारतीय बाजार में वापसी कर रही रही है। कंपनी ने भारत में नए सिरे से अपने उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी शुरुआत में भारतीय बाजार में ऑडियो उपकरण और घरेलू इस्तेमाल के उपकरण (होम अप्लायंसेज) पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी देश में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए जगह की तलाश कर रही है।

आइवा इंडिया के प्रबंध निदेशक अजय मेहता ने ‘भाषा’ से विशेष बातचीत में कहा, “हम सबसे पहले ऑडियो उत्पाद पेश कर रहे हैं। हमने पांच अक्टूबर को ऑडियो उत्पाद पेश किए हैं। इसके तहत प्रीमियम स्पीकर उतारे गए हैं जिनकी कीमत 16,000 से 60,000 रुपये के बीच है। धीरे-धीरे हम अन्य श्रेणियों में भी अपने उत्पाद उतारेंगे।’

मेहता ने बताया कि कंपनी बिजली से चलने वाले कई उत्पाद पेश करेगी और साथ ही टेलीविजन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू इस्तेमाल के कई उपकरणों का भारत में विनिर्माण करेगी।

उन्होंने कंपनी के लक्ष्य को लेकर कहा, “हमारा इरादा अगले पांच साल में एक अरब डॉलर (लगभग 7,500 करोड़ रुपये) का कारोबार हासिल करने का है।”

उन्होंने बताया कि कंपनी अपने उत्पादों का विस्तार करने के अलावा अपनी टीम को भी मजबूत करेगी।

मेहता ने कहा, ‘‘2022 तक पूरे देश में आइवा की टीम में 70-100 लोग शामिल हो सकते हैं।

मेहता ने कहा, “विनिर्माण संयंत्रों के लिए हम जगह की तलाश कर रहे हैं। हमारी कई स्थानों पर जगह के लिए बातचीत चल रही है। कंपनी देश में नये सिरे से खुद को पेश करेगी और उत्पाद पेश करने के साथ खुद को स्थापित करने की कोशिश करेगी।”

आइवा भारतीय बाजार में आइवा इंडिया सेल्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लि. के नाम से परिचालन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल