लाइव न्यूज़ :

प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने के लिए स्मार्टफोन पर ‘सब्सिडी’ नहीं देगी एयरटेल

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि वह प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला करने के लिए स्मार्टफोन पर सब्सिडी देने के पक्ष में नहीं है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने कहा कि उपकरण सब्सिडी का खेल मूल्य को ‘नष्ट’ करने वाला है, विशेषरूप से बाजार के निचले स्तर पर। उन्होंने कहा कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की स्मार्टफोन पर उपकरण सब्सिडी की रणनीति का मुकाबला करने के लिए एयरटेल दूसरे उत्तोलकों (तरीकों) का सहारा लेगी, जिससे वह मूल्य की दृष्टि से आकर्षक और बाजार में प्रतिस्पर्धी बनी रहे।

कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद निवेशक कॉल में विट्टल ने कहा, ‘‘जहां तक स्मार्टफोन पर उपकरण सब्सिडी का सवाल है, हम इस पर तब तक टिप्पणी नहीं कर सकते हैं जब तक यह न समझ लें कि यह किसलिए है। लेकिन इसका मुकाबला करने के लिए हम अलग तरीके अपनाएंगे। हमारे पास इससे निपटने की पूरी योजना है। हम ‘स्मार्ट’ तरीके से इससे निपटेंगे। इससे हम मूल्य की दृष्टि से आकर्षक बने रहेंगे। साथ ही बाजार में प्रतिस्पर्धी भी बने रहेंगे।’’

भारती एयरटेल ने कहा है कि वह बंद स्थान (इंडोर) और ग्रामीण इलाकों में कवरेज बढ़ाने के लिए गीगाहर्ट्ज से कम के स्पेक्ट्रम में ‘पूर्ण पैठ’ जमाने की इच्छुक है।

विट्टल ने कहा कि एयरटेल महत्तम स्पेक्ट्रम रणनीति पर आगे बढ़ रही है जो नवीकरण और क्षमता जरूरत के बीच संतुलन बैठाती है।

भारती एयरटैल ने हाल में घोषणा की है कि उसका नेटवर्क 5जी के लिए तैयार है। कंपनी ने कहा है कि पांचवीं पीढ़ी की मोबाइल सेवा के बाद उसे अपनी पूजीगत व्यय पृष्ठभूमि में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विट्टल ने कहा, ‘‘हम यह नहीं मानते कि 5जी आने के बाद हमारे निवेश ‘प्रोफाइल’ में विशेष बदलाव आएगा। जब आप 5जी में निवेश करेंगे, तो 4जी में निवेश रोक देंगे, क्योंकि क्षमता का निर्माण 5जी में करना होगा। आपके पास इन बैंड में अधिक स्पेक्ट्रम होगा। इससे अंतत: एक गीगाबाइट उत्पादन की लागत घटेगी।’’

कंपनी की स्पेक्ट्रम रणनीति और स्पेक्ट्रम नवीकरण योजना के बारे में पूछे जाने पर विट्टल ने कहा कि भारती एयरटेल गीगार्ट्ज से कम के स्पेक्ट्रम में पूरी पैठ चाहती है। इससे कंपनी बंद स्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में अपना दायरा बढ़ा सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?